बिना प्रेगनेंसी के दूध कैसे निकलता है?HealthPlanet

Posted on Tue 28th Feb 2023 : 12:23

जानें बिना प्रेगनेंसी के स्तनों से दूध निकलने के कारण

प्रेगनेंसी में या फिर ब्रेस्टफीडिंग के दौरान प्रोलैक्टिन हार्मोन के कारण महिलाओं के स्तनों से दूध निकलता है। जिन लोगों को गैलेक्टोरिया होता है, उनका शरीर अधिक बहुत अधिक मात्रा में प्रोलैक्टिन का उत्पादन करता है, जिसके कारण दूध निकलता है। पिट्यूटरी ग्रंथि, जो मस्तिष्क के आधार पर एक छोटी ग्रंथि है वह प्रोलैक्टिन सहित कई अन्य हार्मोन का निर्माण करती है। जब पिट्यूटरी ग्रंथि में किसी प्रकार की समस्या आती है जैसे कि नॉनकैंसरस ट्यूमर या कोई पिट्यूटरी विकार, तो उस स्थिति में महिलाओं को गैलेक्टोरिया की समस्या हो जाती है।

ये कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार

1. बड़े ब्रेस्ट या निप्पल की उत्तेजना
2. एंटीसाइकोटिक्स, एंटीडिपेंटेंट्स जैसी दवाओं का सेवन या उच्च रक्तचाप की दवाएं
3. गुर्दे की पुरानी बीमारी
4. किस सर्जरी या चोट के कारण चेस्ट की नर्व का डैमेज होना
5. हार्मोन में बदलाव के कारण
6. रीढ़ की हड्डी की सर्जरी या चोट
7. मारिजुआना, opioids, या कोकीन का उपयोग
8. पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी
9. नवजात शिशुओं में एस्ट्रोजन का उच्च स्तर
10. खराब लाइफस्टाइल फॉलो करना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info